लखनऊ, फरवरी 6 -- पेंशन बढ़ोत्तरी की मांग को लेकर ईपीएस-95 पेंशनर्स अब दिल्ली में आंदोलन करेंगे। ईपीएस -95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति ने इस प्रस्तावित धरना प्रदर्शन को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। समिति के राष्ट्रीय सचिव राजीव भटनागर ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष कमांडर अशोक राउत ने ऐलान किया है कि नौ मार्च से शुरू होने वाले संसद के बजट सत्र के द्वितीय चरण के पहले दिन से ही देशभर के पेंशनर्स दिल्ली के जंतर-मंतर पर निर्णायक धरना प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने बताया कि इस बार भी बजट में ईपीएस 95 पेंशन के बारे में वित्त मंत्री ने कुछ नहीं कहा। बीते करीब 10 वर्षों से हम लोग 7500 रुपए प्रति माह न्यूनतम पेंशन, डीए और मुफ्त चिकित्सा सुविधा की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। कई बार आश्वासन के बाद भी अभी तक सरकार ने कुछ नहीं किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...