हल्द्वानी, फरवरी 6 -- हल्द्वानी। ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति उत्तराखंड कार्यसमिति की बैठक शुक्रवार को प्रांतीय अध्यक्ष भूपेंद्र अधिकारी के आवास पर आयोजित हुई। बैठक में प्रांतीय समन्वयक जगत सिंह डोभाल, जिला अध्यक्ष राजेंद्र वालिया सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में तय हुआ कि 9, 10 और 11 मार्च को दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाले धरना-प्रदर्शन में उत्तराखंड से अधिक से अधिक पेंशनर्स की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिए 18 फरवरी को काठगोदाम परिवहन डिपो में रणनीतिक बैठक बुलाई गई है। समिति ने न्यूनतम 7500 रुपये पेंशन, महंगाई भत्ता, दंपति को चिकित्सा सुविधा और उच्चतर पेंशन लागू करने की मांग दोहराई और बजट में राहत न मिलने पर नाराजगी जताई गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.