कानपुर, जून 20 -- कानपुर। ईपीएफ पेंशनर्स एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव काकादेव में संपन्न हुआ। इसमें आठ पदाधिकारियों और 10 सदस्य चुने गए। चुनी गई कार्यकारिणी अगले सप्ताह होने वाली बैठक में आम सभा से किसी को अध्यक्ष चुनेगी। अशोक तिवारी ने चुनाव कराया। इसमें उपाध्यक्ष बीएल अवस्थी, आरसी कनौजिया, महामंत्री केके श्रीवास्तव, मंत्री सीपी आर्या और वीरेंद्र सिंह चंदेल, संयुक्त मंत्री उमेश कुमार शुक्ला, संगठन मंत्री आरके वर्मा, कोषाध्यक्ष एसडी कुमार को चुना गया। सदस्य रूप में मेहरबान सिंह यादव, सुशील तिवारी, आरके चतुर्वेदी, अशोक श्रीवास्तव, पंकज निगम, बीडी शुक्ला, बजरंगी, जेपी दीक्षित, वीरेंद्र सिंह, उर्मिला कुरील को चुना गया। यह जानकारी एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री राजेश कुमार शुक्ला ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.