कानपुर, जनवरी 27 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के क्षेत्रीय कार्यालय ने मंगलवार को रीजन के 15 जिलों में 'निधि आपके निकट 2.0' का आयोजन किया गया। इसमें पीएफ सदस्यों की समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी निस्तारण किया गया। यूपी रोडवेज के एआरएम ऑफिस में प्रवर्तन अधिकारी संजय कुमार निगम की टीम ने पीएफ सदस्यों की समस्याओं को सुना और समाधान किया। इसमें प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना, कर्मचारी नामांकन अभियान, निष्क्रिय खातों के निस्तारण तथा डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (डीएलसी) के अद्यतनीकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई और सदस्यों को इन योजनाओं से मिलने वाले लाभों के प्रति जागरूक किया गया। ईपीएफओ के पीएफ कमिश्नर शाहिद इकबाल ने बताया कि 'निधि आपके निकट' को हर महीने की 27 तारीख को सभी जिलों में नियमित रूप ...