बागपत, अप्रैल 20 -- खेकड़ा। ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे और दिल्ली सहारनपुर नेशनल हाईवे पर हुई दुर्घटनाओं में बाइक सवार दो दोस्तों सहित तीन लोग गंभीर रूप में घायल हो गए। उपचार के लिए सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। शामली के करनावल के रहने वाले दोस्त अंकित और मोहित शुक्रवार को बाइक से गाजियाबाद गए थे। देर शाम वहां से वापस लौट रहे थे। ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर खेकड़ा के पास अचानक से तेज गति में दौड़ती हुई नीलगाय उनके सामने आ गई। जिससे बाइक अनियंत्रित होते हुए उससे टकरा गई और वह दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप में घायल हो गए। एक्सप्रेस वे से गुजर रहे यात्रियों ने उपचार के लिए उन्हें अस्पताल पहुंचाया। शुक्रवार देर शाम ही दिल्ली सहारनपुर नेशनल हाईवे पर खेकड़ा तहसील के पास अज्ञात वाहन ने ऑटो में टक्कर मार दी। जिससे उसका चालक नंद नगरी दिल्ल...