शामली, मार्च 25 -- भारतीय किसान यूनियन शिक्षा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने बीएसए को ज्ञापन देकर ईद उल फितर के त्यौहार से पूर्व माह मार्च का वेतन भुगतान कराये जाने की मांग की। बीएसए को दिए ज्ञापन में उन्होने कहा कि इस वर्ष ईद उल फितर का त्यौहार 31 मार्च के दिन है। अससे पूर्व 30 मार्च को रविवार का अवकाश है। ईद का त्यौहार समाज के प्रमुख त्यौहारों में है। ईद पर सभी नये कपडे, मिठाईयो और अपने नाते रिश्तेदारों, मित्रों के लिए उपहार खरीदते है। वेतनभोगी कर्मचारियों का पूरा परिवार वेतन पर निर्भर है। उन्होने ईद के त्यौहार को देखते हुए पूर्व में ही माह मार्च का वेतन दिलाने की मांग की। इस अवसर पर अध्यक्ष प्रमेन्द्र कुमार, इकबाल अहमद, शिवकुमार, अमित मित्तल, दिलशाद, नीलम जावला, संदीप कुमार, अमित कुमार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.