पूर्णिया, मार्च 23 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।शिक्षा विभाग के ई शिक्षा कोष पोर्टल पर पिछले अक्टूबर से शिक्षकों की उपस्थिति दर्ज की जा रही है लेकिन तकनीकी खामियों के कारण ड्यूटी करने के बावजूद सभी शिक्षकों की हाजिरी दर्ज नहीं हो रही है। इस संबंध में परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ के शिष्टमंडल ने प्रमंडलीय अध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव के नेतृत्व में डीईओ से मिलकर ज्ञापन सौंपा और मौके पर डीईओ को बताया कि पोर्टल की तकनीकी त्रुटियां के चलते विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक और शिक्षिकाओं को अनुपस्थित दिखाया जा रहा है जिससे वे मानसिक तनाव में हैं। शिक्षकों का कहना है कि पोर्टल पर गलत जानकारी प्रकाशित होने से वे मानसिक रूप से प्रताड़ित महसूस कर रहे हैं। इससे शिक्षकों में काफी नाराजगी है। इसके लिए उन्होंने रजिस्टर पर दर्ज उपस्थिति को ही मान्य रख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.