पूर्णिया, मार्च 20 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। करीब 4800 विशिष्ट शिक्षकों को योगदान के तीन माह बीत चुके हैं मगर अभी तक शिक्षक वेतन से वंचित हैं, जिसके कारण उनके सामने भूखमरी की नौबत आ गयी है। वेतन भुगतान नहीं होने से आक्रोशित विशिष्ट शिक्षकों ने एकता मंच के बैनर तले डीपीओ स्थापना कार्यालय में एकत्रित होकर अपना आक्रोश प्रकट किया। जिला संयोजक दीपक सिंह भदौरिया ने बताया कि पूर्णिया प्रमंडल के अन्य जिलों में तेज गति से विशिष्ट शिक्षकों का वेतन भुगतान हो रहा है। मगर पूर्णिया जिला में वेतन भुगतान की प्रक्रिया काफी धीमा है। होली जैसे पर्व में भी मात्र 700 शिक्षकों का वेतन भुगतान हो सका,जिससे शिक्षकों में काफी आक्रोश है। लगभग शिक्षकों का प्रान नंबर जनरेट हो चुका है एवं ऑनबोर्डिंग के लिए डाटा भी अत्यधिक मात्रा में जिला आ चुका है। मगर उस अन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.