बदायूं, मार्च 18 -- ईद से पहले भाजपा ने सौगात-ए-मोदी अभियान की शुरुआत की है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश मंत्री अरशद अल्वी ने कहा कि ईद के मौके पर 32 लाख जरूरतमंद लोगों को इस अभियान का लाभ मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अभियान के तहत जरूरतमंद लोगों को सौगात-ए-मोदी किट के जरिए जरूरी सामान मुहैया कराया जाएगा। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने अल्पसंख्यक मोर्चा की एक वर्चुअल मीटिंग के दौरान इस अभियान का ऐलान किया। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के 32 हजार पदाधिकारी 32 हजार मस्जिदों से जुड़कर 32 लाख जरूरतमंद लोगों की पहचान करेंगे और उन्हें मदद मुहैया कराएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.