मैनपुरी, मार्च 29 -- ईद-उल-फितर व नवरात्र पर्व को लेकर नगरपालिका के सभागार में सफाईनायकों की बैठक ईओ बुद्धि प्रकाश के निर्देश पर आयोजित की गई। जिसमें त्योहारों को लेकर विशेष सफाई के निर्देश दिए गए। सफाई निरीक्षक शिशुपाल सिंह ने सभी सफाईनायकों को निर्देश दिए कि आज से नवरात्र शुरू हो गए हैं। मंदिरों के आसपास विशेष सफाई कराकर चूने का छिड़काव किया जाए। इसके अलावा मंदिरों के समीप कूड़ा जमा न होने दें, समय से कूड़े का उठान करें। ईद-उल-फितर के त्योहार पर ईदगाह जाने वाले मार्ग व मस्जिदों के आसपास साफ सफाई व चूने का छिड़काव समय से किया जाए। ईदगाह जाने वाले मार्ग पर आवरा जानवरों को रोकने के लिए सफाई कर्मचारियों की तैनाती की जाए। इस कार्य में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में सफाई निरीक्षक अनिल कुमार, सफाई नायक साहिल, बनारसी, मुकेश अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.