बगहा, सितम्बर 5 -- बेतिया,हमारे संवाददाता। हजरत मोहम्मद के जन्म दिन अर्थात ईद-मिलादुन्नबी के मौके पर मुस्लिम संप्रदाय के लोगों ने जिला मुख्यालय की मस्जिदों में जुमा की विशेष नमाज अता की। इस दौरान लोगों ने एक दूसरे को अमन शांति का पैगाम दिया और हजरत मोहम्मद के कार्यों को याद किया। इस दौरान उनके जीवन और शिक्षा पर चर्चा की गयी। मस्जिदों के आसपास शर्बत और मिठाइयों का वितरण किया गया। घरों में पैगंबर की स्तुति पाठ की गई। गरीब व लाचार व्यक्तियों की मदद की गयी और नेकी के रास्ते पर चलने की सभी से अपील की गयी। यह बताया गया कि पैगम्बर मोहम्मद शांति के दूत थे और उनके बताए गए रास्ते पर चलने से सभी का भला होता है। नमाज के बाद पैगम्बर मुहम्मद के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की सभी से अपील की गयी। इस दौरान बेतिया जंगी मस्जिद के पास नमाज अता करने वालों ने ए...