रांची, अगस्त 24 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। एदारा ए शरिया के महासचिव मौलाना मोहम्मद कुतुबुद्दीन रिजवी ने बताया कि रविवार सफर महीने की 29 तारीख थी। लेकिन, रांची समेत राज्य के किसी भी हिस्से में रबीउल अव्वल यानी ईद मिलादुन नबी का चांद नजर नहीं आया। इस हिसाब से रबीउल अव्वल महीने की पहले तारीख मंगलवार को होगी। वहीं, छह सितंबर को ईद मिलादुन नबी मनाया जाएगा। सुन्नी बरेलवी सेंट्रल कमेटी की ओर से जुलूस ए मोहम्मदी निकाला जाएगा। महासचिव ने बताया कि देर रात तक अगर चांद की तश्दीक हो जाती है तो ईद मिलादुननबी की तिथि में फेरबदल हो सकती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.