कोलकाता, अप्रैल 4 -- पश्चिम बंगाल की जादवपुर यूनिवर्सिटी में रामनवमी से पहले तनाव की स्थिति पैदा हो गई है। यहां पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और अन्य कई छात्र संगठनों के अलावा हिंदू संगठनों ने राम नवमी के आयोजन का ऐलान किया है। वहीं यूनिवर्सिटी प्रशासन ने अनुमति देने से इनकार कर दिया है। इसे लेकर विवाद की स्थिति पैदा हो गई है। हिंदू संगठनों का कहना है कि इसी यूनिवर्सिटी कैंपस में ईद मनाई गई थी। फिर अब राम नवमी को लेकर क्यों रोक लगाई जा रही है। छात्रों ने यूनिवर्सिटी प्रशासन से पहले ही राम नवमी के लिए अनुमति मांगी थी। लेकिन यूनिवर्सिटी ने यह कहते हुए मना कर दिया कि फिलहाल वाइस चांसलर नहीं हैं। इसलिए ऐसी परमिशन नहीं दी जा सकती। इसी के जवाब में हिंदूवादी संगठनों की दलील है कि ईद क्यों मनाने दी गई। पिछले सप्ताह ही पश्चिम बंगाल के गवर्नर सीव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.