अमरोहा, मार्च 30 -- रहरा। ईद पर घर लौट रहे युवकों की बाइक को अलीगढ़ मार्ग पर सामने से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। शनिवार को आदमपुर निवासी सलमान और गुरैठा खादर अकीलउर्रहमान पुत्र शमशुद्दीन दिल्ली से ईद मनाने के लिए घर आ रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक अलीगढ़ मार्ग चंदनपुर खादर और दौरारा के बीच पहुंची कि सामने से तेज गति से आ रही दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में सलमान और अकीलुर्रहमान घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों को रहरा सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर शशांक चौधरी ने दोनों घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने दोनों बाइक को कब्जे में ले लिया है थाना अध्यक्ष ने बताया कि कानूनी कार्रवाई की जा रही है। सलमान और अकीलउर्रहमान दिल्ली में कारपेंटर का कार्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.