रांची, मार्च 23 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। सरहुल पूजा समिति की बैठक रविवार को ईद गांव के फुटबॉल मैदान में श्रवण कुमार मुंडा की अध्यक्षता में हुई। मुख्य अतिथि ग्रामप्रधान सह बीओसीडब्ल्यू सदस्य पारसनाथ भोगता थे। बैठक में तीन अप्रैल को ईद फुटबॉल मैदान में सरहुल मिलन समारोह का आयोजन करने का निर्णय हुआ। भाग लेनेवाली सभी खोड़हा टीमों को सम्मानित किया जाएगा। बैठक में पंचायत समिति सदस्य विनोद रजवार, नंदलाल राम, प्रकाश यादव, सिकंदर रजवार, महावीर भोगता, रथुवा मुंडा, अशोक पाहन, जगमोहन बेदिया, मनोज पाहन, जगदीश मुंडा, प्रेमनाथ बेदिया, मकर मुंडा, रिंकू करमाली, चिंता साहू, उमेश बेदिया, राजू करमाली, सिकंदर बेदिया, चरण पाहन, सुरेश पाहन, किशोर मुंडा और रोहित मुंडा आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.