प्रयागराज, मार्च 31 -- प्रयागराज। ईद को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट है। शहर में जोन व सेक्टर प्रणाली लागू कर पुलिस बल के साथ-साथ पीएसी व आरआरएफ फोर्स तैनात की गई है। डीसीपी अभिषेक भारती ने मयफोर्स सुबह प्रमुख मस्जिदों व संवेदनशील इलाकों में भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया। डीसीपी नगर अभिषेक भारती ने बताया कि ईद को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां की गई हैं। सुरक्षा की दृष्टि से जोन व सेक्टरों में बांटा गया है। संवेदनशील इलाकों में ड्रोन व सीसीटीवी कैमरों से विशेष निगरानी की जा रही है। पुलिस बल को अलर्ट पर रखा गया है, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके। उन्होंने किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की। कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना दें। ईद का त्योहार आपसी भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.