नई दिल्ली, मार्च 12 -- यूपी में ईद पर भी कोषागार और सरकारी लेन-देन करने वाले बैंक खुले रहेंगे। इस बाबत शासना की तरफ से आदेश जारी हो गया है। अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार ने सभी जिलाधिकारियों और कोषाधिकारियों को जारी आदेश मे कहा है कि इस बारे में व्यवस्था कर ली जाए। दरअसल वित्त वर्ष की समाप्ति का अंतिम दिन होने के कारण ऐसा हो रहा है। हर साल 30 और 31 मार्च को भारी लेन-देन होता है। सरकारी कार्यालयों और बैंकों को इस वजह से देर रात तक खोला जाता है। इस बार ईद भी 30 या 31 मार्च को ही पड़ने की संभावना है। ऐसे में ईद पर भी कोषागार और बैंक खुले रहेंगे। बैंकों को खोलने को लेकर शासन की तरफ से भी आदेश जारी हो गया है। अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार ने सभी जिलाधिकारियों को इस बाबत व्यवस्था करने के लिए कहा है। दीपक कुमार की तरफ से आदेश में कहा गया है कि 30 मार्च ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.