आरा, मार्च 31 -- आरा। ईद पर भी शहर के बस स्टैंड रोड स्थित कब्रिस्तान की साफ-सफाई नहीं हो सकी। इसे ले मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों ने नाराजगी जताई। कमेटी के नियाज असलम खां ने बताया कि एक माह पहले ही नगर निगम और जिला प्रशासन को साफ-सफाई के लिए आवेदन दिया गया था। नगर निगम के अधिकारियों को कई बार फोन करने के बाद भी शनिवार की देर शाम तक सफाई नहीं की जा सकी। ईद के मौके पर मुस्लिम समुदाय के लोग अपने पुरखों के कब्र पर पहुंचे। कब्रिस्तान के गेट पर कचरे का अंबार लगा है। कमेटी के लोगों ने बताया कि अनुरोध के बाद भी नगर निगम की ओर से अब तक लाइट भी नहीं लगायी जा सकी, जबकि पूर्व के नगर आयुक्त की ओर से इस संबंध में आश्वासन दिया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.