गोरखपुर, मार्च 30 -- गोरखपुर। मुख्य संवाददाता सोमवार को ईद के अवकाश के बावजूद नगर निगम का काउंटर खुला रहेगा। जहां नगर निगम का संपत्ति कर समेत अन्य कर आदि जमा कर सकते हैं। उधर रविवार को भी खुले काउंटर पर सामान्य रहा। तकरीबन 40 लाख रुपये सम्पत्तिकर और दुकानों का किराया जमा हुआ। नगर निगम गोरखपुर ने मौजूदा वित्तीय वर्ष में 90 करोड़ रुपये कर वसूली का लक्ष्य निर्धारित किया है। निगम के अधिकारियों को उम्मीद है कि सोमवार तक 100 करोड़ रुपये का कर वसूली हो जाए। वित्तीय वर्ष 2022-23 में नगर निगम ने 50 करोड़ रुपये का कर वसूला था। जो वित्तीय वर्ष 2023-25 में बढ़कर 72 करोड़ रुपये हो गया। वहीं, इस बार नगर निगम ने शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य को पहले ही हासिल कर लिया है। वहीं सोमवार तक 100 करोड़ रुपये कर की वसूली की उम्मीद है। नगर निगम के मुख्य कर निर्धार...