मधुबनी, मार्च 30 -- मधुबनी, निज संवाददाता। रविवार को चांद दिखा और लोग खुशी से झूम उठे। सभी मस्जिदों से चांद दिखने की घोषणा की गयी। ईदगाह में नमाज अदा करने के समय की घोषणा की गई। मौलाना अब्दुल शमी, सागीर मदनी, मौलाना वासी, मौलाना अनिसुर्र रहमान, हाफिज रेहान, हाफिज अब्दुल्लाह ने बताया कि खुशियों की सौगातों से भरी ईद हर्षोल्लास से मनाने की तैयारी में जुट गये। बताया कि वैसे भी माना जा रहा था कि यहां पर सोमवार को ईद मनायी जायेगी। क्योंकि मक्का में जब ईद मनाया जाता है तो उसके अगले दिन यहां पर ईद का त्योहार मनाया जाता है। इसकारण सुबह से ही ईद के त्योहार की रौनक बाजारों में देखने को मिली। नमाजी आतिफ, नासिर, मो. मुस्लिम, नौशाद रहमत, मो. अहमद, एजाज अहमद व अन्य ने बताया कि चांद दिखने से लोगों में काफी खुशी है। रविवार को लोगों ने बड़ी संख्या में खरीदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.