कुशीनगर, मार्च 28 -- कुशीनगर। अलविदा की नमाज और ईद सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। शुक्रवार को जुमा की नमाज के दौरान किसी तरह का विवाद न होने पाए, इसके लिए सभी मस्जिदों पर पुलिस की चौकसी बढ़ा दी गई है। पुलिस हर संवेदनशील स्थल पर पैदल गश्त या फोर्स तैनात कर दी है। इसके अलावा ईद को लेकर बाजार में भीड़ बढ़ने लगी है। अलग-अलग किस्म की सेवई और खजूर की दुकानें लग गई हैं। शुक्रवार को अलविदा है। अलविदा की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो जाए, इसके लिए पुलिस प्रशासन की तरफ से विशेष सतर्कता बरती जा रही है। सभी थानों पर शांति कमेटी की बैठकें बुलाकर संभ्रांत लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है कि वे अपने गांव-मोहल्ले में अलविदा और ईद शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने में अपना योगदान दें। पडरौना के जामा मस्जिद, छावनी, मोगलपुरा, ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.