अंबेडकर नगर, मार्च 10 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। ईद का उल्लास अब धीरे धीरे जिले में बढ़ने लगा है। पर्व की खुशियों में किसी भी प्रकार की कमीं न रह जाए, इसके लिए लोगों ने बढ़ चढ़कर खरीदारी शुरू कर दी है। सुबह से ही लोगों का संबंधित बाजारों में पहुंचने का सिलसिला शुरू हो जाता है, जो देर शाम तक जारी रहता है। खरीदारों में महिलाओं व युवाओं की संख्या अधिक रहती है। बाजार खरीदारों से गुलजार होने से संबंधित दुकानदारों के चेहरे खिल उठे हैं। उधर पवित्र रमजान माह में इबादत का दौर भी तेज हो गया है। चांद के अनुसार 31 मार्च या फिर एक अप्रैल को ईद उल फितर मनाया जाएगा। एक माह तक रोजा रखने वालों के लिए यह दिन अत्यंत खुशियों भरा रहता है। इस बीच ईद का उल्लास जिले में जगह जगह दिखने लगा है। कपड़ों के साथ ही जूता, चप्पल, आभूषण के अलावा अन्य सामानों की खरीदारी लोगों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.