बोकारो, मार्च 24 -- बोकारो, प्रतिनिधि। माह-ए-रमजान जैसे-जैसे अपने अंतिम पड़ाव की ओर अग्रसर हो रहा है। उसी रफ्तार से ईद पर्व को लेकर मुस्लिम बंधु तैयारियों में जुटते जा रहे हैं। माह का तीसरा आसरा चल रहा है। ऐसे में सिवनडीह, उकरीद, चास पुरान बाजार, सिटी सेंटर सेक्टर 4 आदि स्थानों पर ईद की खरीदारी शुरु हो गई है। खरीदारी के लिए बाजार लोगों से गुलजार नजर आ रहा है। उकरीद के उमर अली अंसारी ने बताया कि चौथा यानी अलविदा जुम्मा 28 मार्च को है। जिसके बाद ईद की तैयारियों के लिए काफी कम समय बचेगा। ऐसे में कई परिवार अभी से ही ईद के नमाज के लिए नए परिधान समेत घरों में बनने वाली लजीज सेवई समेत अन्य पकवानों में प्रयुक्त होने वाली सामग्रियों की खरीदारी लोगों ने तेज कर दी है। रमजान माह के बाद मुस्लिम बंधु ईद का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाते हैं। एक माह तक रोजा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.