गोंडा, मार्च 29 -- गोण्डा। इबादत, रहमत और बरकत के पाक महीने में महज चंद दिन बचे हैं। ईद को लेकर शहर के बाजार में जबरदस्त रौनक है। शनिवार को चौक बाजार, एकता बाजार, चूड़ी गली, फैजाबाद रोड, वीर अब्दुहमीद चौराहा, जनपथ मार्किट, मनोरंजन चौक में सेवईं, कपड़ा, टोपी, इत्र व फुटवियर की दुकानों पर देर रात तक खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ी। बच्चे से लेकर बड़े तक अपनी पसंद के कुर्ते-पैजामे, टोपी सहित अन्य चीजें खरीदने में मशगूल रहे।महिलाओं ने सलवार-सूट, कॉस्मेटिक सामान, ज्वेलरी से लेकर घर में बनने वाले लजीज पकवानों के सामान की खरीदारी की। लखनऊ का स्टाइलिश गरारा और शरारा सदाबहार ट्रेंड में है। युवतियों की पहली पसंद नायरा कट और आलिया कट बना है। उधर, कॉस्मेटिक की बात करे तो चूड़ी में जमजम, झिलमिल, नायरा का ट्रेंड है वहीं फिरोजाबाद की चूड़ियों के अलावा बाजार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.