साहिबगंज, मार्च 24 -- साहिबगंज। ईद में मुश्किल से अब एक सप्ताह ही बचा है। त्योहार की तैयारी को लेकर यहां के बाजारों में चहल पहल बढ़ गई है। खासकर कपड़े, जूते-चप्पल, कॉस्मेटिक आदि दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ देखी जा रही है। शहर के साहिबगंज कॉलेज रोड से लेकर चैती दुर्गा, एलसी रोड, चौक बाजार स्थित बाजार में कपड़ों की जबरदस्त बिक्री हो रही है। युवाओं में इस बार जीन्स पेंट-लिनेन शर्ट या कुर्ता व पठानी सूट का क्रेज चल रहा है। महिलाएं स्टाइलिश व नए फैशन के सूट खरीदने में जूटी हैं। युवाओं के लिए यहां बाजार में आठ सौ रुपये से लेकर 4500 रुपये तक का जीन्स पेंट बिक रहा है। विभिन्न ब्रांडेड कम्पनी के जीन्स पैंट की अलग-अलग कीमत है। महिलाओ के लिए छह सौ रुपये से लेकर चार हजार से अधिक तक का सूट उपलब्ध है। जूते-चप्पल की दुकानों पर भी खूब भीड़ जुट रही है। लोग कपड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.