जमशेदपुर, मार्च 31 -- ईद को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। रविवार को शहरी थानों में पुलिस बल ने पैदल मार्च निकाला। शहर के मानगो, उलीडीह, आजादनगर, कदमा, बिष्टूपुर और सोनारी में पैदल मार्च किया गया। इस दौरान जिला पुलिस के साथ सीआरपीएफ के जवान भी मौजूद रहे। सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि ईद और सरहुल को लेकर सीआरपीएफ की एक कंपनी मिली है। रविवार को पुलिस ने सीआरपीएफ के साथ पैदल मार्च किया है। ईद पर जिला पुलिस के साथ सीआरपीएफ के जवान लगातार गश्त करेंगे। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई सिटी एसपी ने बताया कि ईद को लेकर पुलिस सतर्क है। सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में पैदल गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने अपील की कि सोशल मीडिया पर कोई भ्रामक तस्वीर या वीडियो वायरल न करें। यदि किस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.