सासाराम, मार्च 28 -- सासाराम, एक संवाददाता। ईद को लेकर जिले की बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है। बाजारों में ईद से जुड़ी सामग्री सज गई है। वहीं कपड़े से लेकर कॉस्मेटिक,चूड़ियां, मिठाई व सेवई की दुकानों पर भारी भीड़ देखी जा रही है। रेडिमेड दुकानों पर सूट सलवार की जमकर खरीदारी हो रही है। वहीं पुरूषों द्वारा सफेद कुर्ता पजामा से लेकर जिंस की मांग की जा रही है। बाजारों में नक्काशीदार टोपियां और नकाब की खूब मांग है। जगह-जगह सड़क किनारे दुकानें सजी हैं। शहर की धर्मशाला रोड व चौखड़ी में अभी से भारी भीड़ देखी जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.