गिरडीह, मार्च 26 -- खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। रामनवमी तथा ईद को शांति तथा सौहार्दपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने को लेकर मंगलवार को घोड़थम्बा ओपी परिसर में इंस्पेक्टर रोहित कुमार महतो की अध्यक्षता में शांति समिति तथा प्रबुद्ध जनों के साथ बैठक की गई। बैठक के दौरान दोनों समुदाय के लोगों ने अपने-अपने विचार रखते हुए कहा कि होली में दो समुदायों के असामाजिक तत्वों द्वारा दाग लगाने का काम किया गया है। उसे हम लोगों को रामनवमी और ईद में भाईचारगी की मिसाल पेश कर मिटाने का समय है। साथ ही दोनों समुदायों के लोगों ने प्रशासन को आश्वस्त करते हुए कहा कि रामनवमी तथा ईद शांति व सौहार्द पूर्ण तरीके से सम्पन्न कराया जाएगा। जबकि इंस्पेक्टर रोहित कुमार महतो ने कहा कि सरकार के निर्देशों का हर हाल में पालन कराया जाएगा। साथ ही कहा कि बैठक में निर्देश दिया गया है कि रामनव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.