नवादा, मार्च 23 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। ईद की आहट के साथ ही मुस्लिम धर्मावलम्बियों ने खरीदारी शुरू कर दी है। अब ईद में बस नौ दिन ही शेष रह गए हैं। इस कारण बाजार की रौनक बढ़ती जा रही है। देर रात तक खरीदारी जारी है। कपड़ों से लेकर लुंगी-गंजी और जूते आदि की खरीदारी ने रफ्तार पकड़ ली है। जबकि लच्छा-सेवई के साथ ही शीरमाल, बाकरखानी, शाही टुकड़ा आदि की खरीदारी भी जमकर हो रही है। किराना दुकानों में सर्वाधिक भीड़भाड़ दिख रही है जबकि घर-घर में ईद को लेकर तैयारियां चल रही है। अपने जरूरत की खरीदारी लोग इफ्तार के बाद देर शाम से शुरू कर रहे हैं और देर रात तक घरों को लौट रहे हैं। कपड़ों के बाजार के साथ ही आम जरूरतों का बाजार भी धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। देर रात तक मुस्लिम धर्मावलम्बी घर की महिलाओं और बच्चों के साथ खरीदारी करने में मशगूल दिख रहे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.