सहारनपुर, मार्च 19 -- सहारनपुर पार्षद और कार्यकारणी सदस्य मंसूर बदर के नेतृत्व में पार्षदों को एक प्रतिनिधि मंडल मंगलवार को महापौर डॉ अजय कुमार और अपर नगर आयुक्त राजेश यादव से मिला। ईदुल फितर(ईद) पर इस्लामिया इंटर बॉयज के सामने वाले मार्ग, कलंदर शेर, आनंद नगर, मछुआरा मोहल्ला मार्ग की टूटी सड़क की मरम्मत कराने,खराब सोडियम लाइट को ठीक कराने और विशेष सफाई व्यवस्था चलाए जाने की मांग की गई। इस अवसर पर पार्षद समीर अंसारी, इज़हार मंसूरी, आसिफ अंसारी, जफर अंसारी, सईद सिद्दीकी गुलजेब खान, रईस पप्पू, डॉक्टर मंसूर, मोहर्रम अली पप्पू, एडवोकेट जावेद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.