गोंडा, अप्रैल 1 -- गोण्डा, हिटी। मुकद्दस रमजान की इबादतों के बाद ईद उल फितर का त्योहार सोमवार को जिलेभर में पूरी अकीदत के साथ मनाया गया। सुबह ईदगाहों और मस्जिदों में बड़ी संख्या में लोगों ने ईद की नमाज अदा की। नमाजियों ने देश में अमन-चैन व खुशहाली दुआएं मांगीं। एक-दूसरे के गले मिलकर त्योहार की मुबारकबाद दी। इसके बाद घर-घर जाकर सेंवई और लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाया। ईद की नमाज को लेकर सुबह से ही मुस्लिम इलाकों में चहल-पहल रही। सोमवार को सुबह निर्धारित समय से आधा घंटा पहले ही नमाजी ईदगाहों व मस्जिदों में पहुंच गए थे। शहर के पटेल नगर स्थित ईदगाह पर हजारों से मुसलमानों ने नमाज अदा की। यहां मौलाना मुज़क्किर ने ईद की नमाज पढ़ाई। नमाज के बाद एक दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाइयां देने का दौर शुरू हुआ, जो देर रात तक चलता रहा। बच्चों में ईद को लेकर ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.