घाटशिला, मार्च 20 -- मुसाबनी। रमजान उल मुबारक अब आखरी मंज़िल पर है। ईद उल फितर की नमाज चांद देखने के बाद उम्मीद की जा रही है 31 मार्च या 1 अप्रैल को अदा की जाएगी। परंतु ईद की तैयारी अब दिखने लगी है। बाजारों में रौनक बढ़ गई है। विशेष कर कपड़ों की दुकानों में अधिक भीड़ देखी जा रही है। कपड़ों की जमकर खरीदारी हो रही है। इसका कारण यह है कि कपड़ों की सिलाई के लिए दरजी के पास समय काफी कम है, इसलिए विशेष कर महिलाएं कपड़ों की खरीदारी में अधिक देखी जा रही है। इसको लेकर क्षेत्र के कपड़े के कई बड़े शोरूम सुबह 9:00 बजे से लेकर रात के 10:00 बजे तक ग्राहक से गुलजार हैं। कपड़ों में विशेष कर सिले हुए सलवार सूट, साड़ी, बिना सिले डिजाइनर सूट की अधिक बिक्री देखी जा रही है। इसके साथ रेडीमेड बच्चों के कपड़ों की भी खूब खरीदारी हो रही है। कॉस्मेटिक की दुकान भी ग्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.