लखीमपुरखीरी, मार्च 31 -- लखीमपुर। ईद की तैयारियों को लेकर शहर की बाजारों में रौनक और हलचल दिखाई दी। खपरैल मार्केट, मेन रोड बाजार, जामा मस्जिद बाजार और रेडिमेड कपड़ा बाजार सहित तमाम इलाकों में खरीदारों की भीड़ देखने को मिली। लोग ईद की तैयारियों में जुटे हुए थे। देर रात तक दुकानों पर ग्राहकों का तांता लगा रहा। खास तौर पर सेवाइयों की दुकानों पर जमकर भीड़ नजर आई। वही मिठाइयों की दुकानों पर लोग मिठाई को खरीदने के लिए उत्साहित दिखे। वैसे तो कुछ दिनों से बाजारों में ईद की खरीदारी जोरो पर है। पर रविवार को शहर की मुख्य बाजारों में लोगों की जमकर भीड़ लगी। बाजारों में रंग-बिरंगे कपड़े, जूते, टोपियां, इत्र और मिठाइयों की दुकानों पर ग्राहक बड़ी संख्या में पहुंचे तो वही चूड़ियों की दुकानों पर महिलाओं की जमकर भीड़ देखने को मिली। जामा मस्जिद, महाराजनगर म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.