विकासनगर, मार्च 30 -- ईद को लेकर पछुवादून के बाजार रविवार देर रात तक गुलजार रहे। रोजेदारों ने जमकर खरीदारी करने के साथ ही रमजान शरीफ की लज्जतों का भी खूब आनंद उठाया। पूरे माह रोजा इफ्तार दावतों का दौर चलता रहा। मस्जिदों पर तरावीह की इबादत पूरी होती रही। ईद की नमाज के लिए मस्जिदों को सजाया गया है। इस्लामिक केलेंडर के अनुसार, 10वें महीना शव्वाल की पहली तारीख को चांद देखने के बाद हर साल ईद-उल-फितर का पर्व मनाया जाता है। इस महीने की पहली चांद वाली रात ही ईद-उल-फितर का ऐलान किया जाता है। ईद से पहले विकासनगर बाजार में खरीदारी करने औरतों व पुरुषों का हुजूम उमड़ पड़ा। रोजेदारों ने बीती शब इबादत में गुजारी। मस्जिदों में शबीना का विशेष आयोजन हुआ। लोगों ने क्राकरी का सामान, चूड़ी, श्रृंगार का सामान, सिवईं, जूता, चप्लल, रेडीमेड कपड़े, तहमत, टोपी, मेहंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.