रामपुर, मार्च 28 -- रंगबिरंगी चूड़ियों के साथ सूटों की कई वैरायटी। लखनवी चिकन के कुर्ते। नक्काशीदार टोपियां और नकाब। बाजार का खुशनुमा माहौल ईद के त्यौहार को दर्शा रहा है। ईद की खरीदारी ने बाजारो में रौनक बढ़ा दी है। बाजार में बुधवार को ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी। ईद की खरीदारी को लेकर बाजारों में भीड़ उमड़ी है। रेडीमेड कपड़े बेचने वाले हो या लेडीज सलवार सूट की दुकानें,सभी पर ग्राहकों की जबर्दस्त भीड़ है। ईद की रौनक ने बाजार को गुलजार कर दिया है। कॉस्मेटिक व चूड़ी की दुकानों पर महिलाओं को तांता लग रहा है। हर तरफ ईद की रौनक ही रौनक है। शादाब मार्केट,नसरुल्ला खां बाजार,मिस्टंन गंज आदि बाजारों में खरीदारों की भीड़ है। यहां ईद को लेकर जमकर खरीदारी हो रही है। ईद के बाजार में कॉस्मेटिक से जुड़े सामान की भी जमकर बिक्री हो रही है। इसके अलावा रंगीन चूड़ियां और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.