हाथरस, जून 8 -- हाथरस। जनपद में धूमधाम के साथ ईद का त्यौहार मनाया गया। एक दूसरे को गले मिलकर शुभकामनाएं दी। मैण्डू में चेयरमैन सचेन्द्र कुशवाहा ने नगर पंचायत की ओर से ईदगाह पर शिविर लगवाया। वह नमाज के वक्त खुद मौजूद रहे। उनके साथ सत्यपाल सिंह कुशवाहा, सब्बीर कुरैशी, विपिन कुशवाहा, जाकिर हुसैन, गीताजंलि उपाध्याय, सुनीता देवी, दिनेश दिवाकर, शेर सिंह, नरेश कुशवाहा, कैलाश चंद, सुनीता देवी कुशवाहा, इन्द्रपाल, उर्मिला देवी मौजूद रहे। सभी मुस्लिम लोगों से गले मिले। समाजवादी पार्टी के पूर्व हाथरस विधानसभा प्रत्याशी एवं प्रदेश कमेटी में सदस्य रामनारायण काके मुरसान गेट पर मुस्लिम समाज के लोगों से मिले। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के पूर्व शहर अध्यक्ष ताराचंद कुशवाहा, विधानसभा उपाध्यक्ष चौधरी धर्मवीर सिंह ,अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष हाजी नवाब हसन, पूर्व...