बिजनौर, मई 30 -- वन विभाग की टीम ने पेड़ों की सेफ्टी के लिए लगाए गए ट्री-गार्ड चोरी करते दो चोरों को रंगे हाथों पकड़ लिया। दोनों के पास से 4 ट्री-गार्ड और ई रिक्शा बरामद हुई। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। रेंजर महेश गौतम के मुताबिक दोनों रंगे हाथों पकडे़ गए युवाओं का कहना है कि ईद का बकरा खरीदने के लिए ट्री-गार्ड चोरी कर रहे थे। पिछले कुछ दिनों से ट्री-गार्ड चोरी होने की शिकायत वन विभाग के अधिकारियों को मिल रही थी। किरतपुर रोड, गंज रोड, नूरपुर रोड और जिला मुख्यालय से ट्री-गार्ड चोरी हो रहे थे। रेंजर महेश गौतम ने बताया कि हिमांशु प्रताप सिंह वन रक्षक और अमित कुमार दैनिक श्रमिक ने बुधवार की शाम गंज रोड पर ट्री गार्ड चुराते नवील अहमद और सलमान को रंगे हाथों पकड़ लिया। उनके पास से चार ट्री गार्ड और ई रिक्शा बरामद हुई है। रेंजर महेश गौतम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.