नोएडा, सितम्बर 5 -- ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा में ईद-ए-मिलाद उन नबी पर शुक्रवार को मुस्लिम समुदाय लोगों ने जुलूस निकाला। सुबह के वक्त लोगों ने मस्जिदों और घरों में सजावट और रोशनी का खास इंतजाम किया। सूरजपुर और हल्दौनी समेत कई इलाकों से निकाला गया जुलूस विभिन्न मार्गों से होते हुए निर्धारित स्थल तक पहुंचा। यहां धर्मगुरुओं ने तकरीर करते हुए पैगंबर के तौर-तरीके को अपनाने की अपील की। पुलिस-प्रशासन की ओर से पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने बिसरख और सूरजपुर क्षेत्र के जुलूस मार्गों पर फुट पेट्रोलिंग की। उन्होंने सुरक्षा-व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए जुलूस मार्ग का जायजा लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...