श्रीनगर, मार्च 31 -- श्रीनगर में ईद-उल-फितर का त्योहार सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। रोजेदारों ने ईद की नमाज अदा कर देश-प्रदेश की तरक्की, अमन चैन और खुशहाली की दुआएं मांगी। रोजेदारों ने एक दूसरे क गले मिलकर ईद की बधाई दी। श्रीनगर में सुबह साढ़े आठ बजे ईदगाह में इमाम मुफ्ती जुबेर और जामा मस्जिद में हाफिज राखीव ने नमाज अदा करवाई। इस दौरान देश में अमन, आपसी भाईचारे के साथ सौहार्द की दुआ की। हजारों मुस्लिम भाइयों ने एक साथ देश में अमन-चैन की दुआ मांगी। साथ ही एक-दूसरे के गले लगाकर ईद की बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.