रुद्रपुर, जून 7 -- खटीमा। ईद-उल-अज़हा का पर्व धूमधाम से मनाया गया। मस्जिदों में विशेष नमाज अदा की गई है। नमाजियों ने मुल्क और कौम की तरक्की की दुआ मांगी। इस दौरान सुरक्षा के लिए प्रशासन ने कड़े बंदोबस्त किए थे। नगर की मुख्य जामा मस्जिद में सुबह आठ बजे मौलाना हाशिम ने ईद-उल-अज़हा की नमाज अदा कराई। नूरी मस्जिद में मौलाना इरफानुल हक कादरी, ईदगाह में मुफ्ती फरियाद आलम, भूड़ महोलिया मस्जिद में मौलाना अशपाक मौजूद थे। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की बधाई दी। इस दौरान एसडीएम रवींद्र सिंह बिष्ट, कोतवाल मनोहर सिंह दसौनी, प्रभारी निरीक्षक विनोद जोशी,राशिद अंसारी, नजनमुल हसन, इकबाल अहमद, नासिर खान, पप्पू आढ़ती थे। , नईम रिजवी, रईस, जावेद रजा, इशहाक, मो.आरिफ आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...