जमशेदपुर, जून 2 -- ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व 7 जून को देशभर में मनाया जाएगा। इसे लेकर शहर में तैयारियां जोरों पर हैं। खासकर बकरा बाजारों में चहल-पहल देखी जा रही है। साकची आमबागान, जुगसलाई, मानगो ओल्ड पुरुलिया रोड, धतकीडीह और रामदास भट्ठा जैसे क्षेत्रों में अस्थायी बकरा बाजार सज चुके हैं। शहर का सबसे बड़ा बकरा बाजार आमबागान मैदान में लगा है, जहां 20 हजार से लेकर 2 लाख तक के बकरे बिक रहे हैं। खास नस्ल के बकरे लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं। व्यापारी सलमान हुसैन ने बताया कि उनके पास 1 लाख का बकरा है, जबकि एक अन्य बकरे की कीमत 75 हजार तक है। बकरा विक्रेताओं का कहना है कि इस बार कीमतें पिछले वर्षों की तुलना में अधिक हैं। विक्रेता वकील अहमद ने बताया कि पशुओं की देखभाल, चारा और परिवहन की लागत बढ़ने से दाम में बढ़ोतरी हुई है। ग्रामीण इलाकों से भ...