जहानाबाद, जून 7 -- कुर्था, एक संवाददाता। कुर्था प्रखंड क्षेत्र में ईद-उल-अजहा का त्योहार शांतिपूर्ण रूप से मनाया गया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईदगाह और मस्जिदों में सुबह नमाज अदा की। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी। वहीं नमाज अदा के दौरान इमाम ने कुर्बानी का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि जीवन का हर क्षण एक कुर्बानी है। बच्चों की परवरिश, गरीबों की मदद, पड़ोसियों का ख्याल और देश के लिए जान देना भी कुर्बानी के रूप हैं। कुर्था डीह, सचई ईदगाह, सहजीवन दरगाह, गंगापुर और राजेपुर, मानिकपुर सहित अन्य मस्जिदों में भी नमाज अदा की गई। वहीं इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था में थानाध्यक्ष कुर्था सुरेन्द्र कुमार, मानिकपुर थानाध्यक्ष सुमित कुमार के नेतृत्व में मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस अधिकारी व पुलिस बल मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.