मऊ, जून 7 -- मऊ, संवाददाता। कुर्बानी का पर्व ईद-उल-अजहा (बकरीद) शनिवार यानी आज जिले में अकीदत के साथ मनाया जाएगा। पर्व के मद्देनजर शुक्रवार को बाजार में काफी चहल-पहल देखी गई। मवेशियों की मंडी समेत सेंवई, कपड़े, जूता-चप्पल की दुकानों पर देर शाम तक खरीददारी के लिए भीड़ जुटी रही। मुस्लिम बंधु बजट के अनुसार सामान की खरीददारी करते नजर आए। उधर, पर्व पर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक इलामारन द्वारा सभी क्षेत्राधिकारियों और थानाध्यक्षों को दिशा निर्देश जारी किया। पुलिस बल के जवानों ने विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर फ्लैग मार्च करके सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी लिया। ताने-बाने के मऊ जिले में ईद-उल-अजहा पर्व को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है। शनिवार को मनाए जाने वाले त्योहार के मद्देनजर शुक्रवार को बाजार में काफी चहल-पहल दिखाई दी। नमाज के लिए विभ...