शामली, जून 6 -- ईद-उल-अजहा का पर्व शनिवार को मनाया जाएगा। इसी को लेकर प्रशासन-पुलिस ने तमाम तैयारियां पूरी कर ली है। एसडीएम व सीओ ने ईदगाह परिसर का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने कहा कि सड़कों पर नमाज अदा नहीं की जाएगी। शनिवार को ईद-उल-अजहा का पर्व है। इसको लेकर शुक्रवार को प्राचीन ईदगाह परिसर में नगरपालिका की ओर से विशेष साफ-सफाई कराई गई। ईदगाह परिसर और आसपास से कूड़ा उठवाया गया। दोपहर करीब दो बजे एसडीएम निधि भारद्वाज व सीओ श्याम सिंह ईदगाह परिसर के निरीक्षण पर पहुंचे। जहां उन्होंने तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने शाम तक तमाम तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। वहीं, ईदगाह में पहुंचे जामा मस्जिद के शाही इमाम मौलाना ताहिर से भी अधिकारियों ने बातचीत की तथा ईद की नमाज के समय और होने वाली भीड़-भाड़ के बारे में जानकारी की, जिस पर बताया गया क...