मुजफ्फरपुर, मार्च 31 -- मुजफफरपुर। रेलवे जंक्शन से सटे रेलवे लाइन के बीच स्थित मस्जिद में रविवार सुबह नमाज अदा की गई। इसको लेकर रेलवे ने सुरक्षा के चौकस प्रबंध किए थे। इस कारण सुबह साढ़े सात से साढ़े आठ बजे के बीच प्लेटफॉर्म तीन, चार व पांच से ट्रेनों का परिचालन नहीं किया गया। मालगाड़ी भी यार्ड में ही रुकी रही। सुबह साढ़े आठ के बाद इन प्लेटफॉर्मों से ट्रेनों का परिचालन शुरू हुआ। मौके पर आरपीएफ-जीआरपी के अलावा स्टेशन के एरिया मैनेजर आरएस महतो, प्रबंधक अखिलेश कुमार सिंह आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.