बिजनौर, जून 7 -- नगर में ईदुल अजहा की नमाज़ के समय का ऐलान कर दिया गया। बढ़ापुर-नगीना मार्ग पर स्थित ईदगाह पर ईदुल अज़हा की नमाज़ सुबह 7:00 बजे मौलाना डॉ ख़लीक अहमद कासमी, जामा मस्जिद में ईदुल अजहा की नमाज सुबह 7:30 बजे मुफ़्ती मुहम्मद उवैस अकरम अदा कराएंगे। अकबराबाद नगीना मार्ग पर स्थित मस्जिद फ़ारूक़ी में ईद की नमाज़ सुबह 6:00 बजे मुफ़्ती फ़हीम अदा कराएंगे। पंजबियान स्थित मस्जिद दौलत शाह वाली में नमाज सुबह 7:35 बजे पर मौलाना उमेर अदा कराएंगे। मोहल्ला बिश्नोई सराय स्थित मस्जिद खजूर वाली में नमाज सुबह 7:45 बजे मौलाना इस्लामुदीन अदा करायेंगे। मोहल्ला काजी सराय स्थित मस्जिद पत्थर वाली में नमाज सुबह 7:45 बजे मुफ्ती उबैदुल्लाह अयाज़ अदा कराएंगे। शाहजहीर स्थित मस्जिद घास मंडी में ईदुल अजहा की नमाज सुबह 6:00 बजे मौलाना निसार अहमद अदा कराएंगे।

हिंदी हिन्दु...