पिथौरागढ़, जुलाई 19 -- पिथौरागढ़। नगर के ईदगाह में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पौधरोपण अभियान चलाया। जामा मस्जिद के पेश इमाम मूफ्ती तफ्सीर कादरी के नेतृत्व में लोग ईदगाह पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ईदगाह परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया। फरहान अहमद ने कहा कि पर्यावरण की बिगड़ती सेहत को सूधारना सभी की जिम्मेदारी है। बाद में लोगों ने अन्य को भी पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया। यहां मुतावल्ली मोहम्मद सरफराज, हाजी नसीम, अब्दुल हाफिज रिजवी, शकील अशरफी, मोहम्मद असद, महेंद्र प्रसाद, मोहम्मद आमिर आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.