सोनभद्र, मार्च 28 -- दुद्धी। ईद को देखते हुए शुक्रवार को दुद्धी में किन्नर किरण की टोली ने शुक्रवार को जुम्मा अलविदा की नमाज के बाद कई जरूरत मंदों में चावल, कपड़े तथा कुछ आर्थिक सहयोग भी दिया। गरीब महिलाएं एवं पुरुष किन्नर के हाथों सहयोग पाकर फुले नहीं समा रहे थे। किन्नर किरन ने बताया कि हमलोग समाज के जरूरतमंद की मदद करने के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं और मुख्य त्योहारों पर इमदाद बांटने का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि होली, ईद और दीपावली सहित अन्य अवसरों पर मदद करते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.