हरिद्वार, मार्च 23 -- ईद उल फितर पर्व पर ईदगाह में नमाजियों की सुविधा के लिए रविवार को नगर निगम ने ईदगाह मुख्य मार्ग की मरम्मत का काम शुरू किया। ईदगाह परिसर और आसपास के क्षेत्र में नगर निगम के कर्मचारियों ने सफाई अभियान चलाया। इस दौरान नालों की सफाई के साथ क्षेत्र में कीटनाशक दवाई का छिड़काव भी कराया गया। रविवार को नगर निगम ने ईदगाह मुख्य मार्ग पर सड़क की मरम्मत का काम शुरू किया। गुरुवार को वार्ड 44 त्रिमूर्ति नगर के पार्षद अहसान अंसारी के आग्रह पर मेयर किरण जैसल ने ईदगाह और आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया था। मेयर ने नगर निगम के अधिकारियों को ईदगाह की साफ सफाई, मुख्य मार्ग की मरम्मत और अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद नगर निगम ने ईदगाह मुख्य मार्ग की मरम्मत का काम शुरू कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.