औरैया, दिसम्बर 29 -- नगर के बाईपास के पास ईदगाह तक पहुंचने के लिए जिला पंचायत द्वारा नई सीसी सड़क का निर्माण पूरा हो गया है। इस सड़क के बन जाने से नगर और आसपास क्षेत्र के लोग ईद और बकरीद पर आसानी से नमाज अदा कर पाएंगे। पहले खराब सड़क के कारण बरसात और त्योहारों में लोगों को काफी दिक्कत होती थी। नगर चैयरमैन मुहम्मद अनवर कुरैशी ने जिलाधिकारी और जिला पंचायत अध्यक्ष को लगातार ज्ञापन देकर सड़क निर्माण की मांग उठाई, जिसके बाद इसे स्वीकृति मिली। स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण को जनहित का कार्य बताया और नगर चैयरमैन के प्रयासों की सराहना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.